#मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर बाजार से बड़ा कर्ज लेने जा रही है। राज्य सरकार 17 नवंबर को खुले बाजार से तीन अलग-अलग किश्तों में एक-एक हजार करोड़ रुपये जुटाएगी। यह नवंबर महीने में दूसरी बार है जब सरकार बाजार से ऋण लेने जा रही है। वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
इस नए ऋण के साथ ही चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार द्वारा ली गई कुल उधारी का आंकड़ा 48,900 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा। लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन और लाड़ली बहना समेत अन्य लोकलुभावन योजनाओं के खर्चों पर सवाल खड़े किए हैं, जबकि प्रशासनिक हलकों का कहना है कि विकास कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए यह पूंजी जुटाई जा रही है।
#breakingnewswala #MadhyaPradesh #भोपालNews #BhopalNews #MPGovt #MPLoan #EconomyNews #MohanYadav #BNWTV