
अपहृता को सकुशल बरामद कर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा, कोर्ट भेजा
बलिया। थाना कोतवाली पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को नियमानुसार सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 46/2026, धारा 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राज राजभर पुत्र चंदन राजभर, निवासी तिखमपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया, उम्र 19 वर्ष को बुधवार को करीब 14 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में अपहृता/पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया और नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, चौकी प्रभारी शिवपुर दियर, कांस्टेबल घनश्याम यादव और महिला कांस्टेबल ज्योति सिंह द्वितीय शामिल रहीं।
#BalliaNews #BalliaPolice #KotwaliPolice #CrimeNews #UttarPradeshNews