बलिया के सोनडीह में CRPF के पूर्व जवान अमरेश बहादुर सिंह की मौत के मामले में घंटों तक चले गतिरोध के बाद आखिरकार समझौते की राह निकल आई। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर अड़े पीड़ित परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद समझौते का मसौदा तैयार किया गया।
बताया जा रहा है कि अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार की सूझबूझ और प्रशासनिक स्तर पर हुई बातचीत के बाद परिजन मान गए। प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद गतिरोध समाप्त हुआ।
परिजनों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की बात कही है। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई और परिजनों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया है।
करीब 18 घंटे तक चले तनाव के बाद सहमति बनने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। अब सभी की निगाहें आगे होने वाली कार्रवाई और मुख्यमंत्री से प्रस्तावित मुलाकात पर टिकी हैं।
#Balliakhabar #BalliaCrime #sonadih #belthararoad