Public App Logo
Profile Picture

Liberal media Ballia

@liberalmedia
72Followers
2Following
जवानों संग लगाई दौड़, अनुशासन और फिटनेस पर दिया जोर, डायल 112 वाहनों व दंगा नियंत्रण उपकरणों का किया निरीक्षण

बलिया: पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया।

परेड के दौरान जवानों से टोलीवार ड्रिल अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही थानों और डायल 112 वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट सहित अन्य आपातकालीन उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजरी राव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeparade nis:value=PoliceParade nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/>
बेल्थरा रोड, बाघ वाली गली में स्थित है श्री ज्वेलर्स
<nis:link nis:type=tag nis:id=shreejewellers nis:value=ShreeJewellers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=belthararoad nis:value=BeltharaRoad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldjewellery nis:value=GoldJewellery nis:enabled=true nis:link/>
सुखपुरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया: सुखपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह कुम्हिया गांव में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के मामले में मनीष राजभर (29) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sukhpurapolice nis:value=SukhpuraPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/>
फेफना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए 19,900 रुपये

बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के रामपुर खोरीपाकड़ निवासी अजय कुमार राय के खाते से साइबर ठगों ने 39,997 रुपये निकाल लिए थे। शिकायत पर फेफना पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए 19,900 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=phephnapolice nis:value=PhephnaPolice nis:enabled=true nis:link/>
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी...
<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> विभाग में बड़ा <nis:link nis:type=tag nis:id=फेरबदल, nis:value=फेरबदल, nis:enabled=true nis:link/> 43 उप निरीक्षकों का तबादला! चुनावी तैयारियों के बीच <nis:link nis:type=tag nis:id=एसपी nis:value=एसपी nis:enabled=true nis:link/> ने बदले थानों और चौकियों के प्रभार, नए कार्यक्षेत्र में संभालेंगे जिम्मेदारी।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने 43 उप निरीक्षकों का समायोजन एवं स्थानांतरण किया है। सभी को नए कार्यक्षेत्र सौंपते हुए पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=followers nis:value=followers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policetransfer nis:value=PoliceTransfer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया_पुलिस nis:value=बलिया_पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया_समाचार nis:value=बलिया_समाचार nis:enabled=true nis:link/>
बेल्थरारोड सेंट जेवियर्स में सजा यादों का कारवां, वर्षों बाद मिले पुराने दोस्त तो भावुक हुए गुरुजन

1993 से 2015 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं का जुटान, बचपन की यादों के साथ साझा किए सफलता के अनुभव

बलिया। जिंदगी की दौड़ में कोई डॉक्टर बना, कोई इंजीनियर तो किसी ने सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई, लेकिन स्कूल के दिनों की यादें सभी को एक बार फिर बेल्थरारोड खींच लाईं। बुधवार को पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित सेतु एलुमनाई मीट-2026 में 1993 से 2015 तक के पूर्व छात्र-छात्राएं वर्षों बाद एक साथ जुटे। पुराने दोस्तों से मुलाकात, गुरुजनों का सानिध्य और बीते दिनों के किस्सों ने विद्यालय परिसर को भावनाओं से भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र, प्रिंसिपल शीला मिश्र और पुरातन छात्र सच्चिदानंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार ने सभी पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्र पुराने विद्यार्थियों को देखकर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान उसके संस्कारवान और सफल विद्यार्थी होते हैं।

समारोह की थीम 'रियूनियन-रेमिनिसेंस-सेलिब्रेशन' रही। पूर्व विद्यार्थियों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। चिकित्सा, इंजीनियरिंग, आयकर, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने सफलता के सफर के साथ विद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कारों को याद किया। वहीं, विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संचालन जयश्री मिश्रा ने किया।

समारोह में प्रियदर्शन तिवारी, पंकज, सच्चिदानंद, वैभव तिवारी, देवेश पांडेय, आयशा, शबा, दिव्या मिश्रा, अनूप यादव, गौरव, गौतम, शक्ति सिंह, शिवाजी सिंह, डॉ. अभिषेक, अंकित गुप्ता, हर्ष गुप्ता, सुमित वर्मा, डॉ. रतन, अमित गुप्ता, मोहम्मद साजिद सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र मौजूद रहे। सभी ने ऐसे आयोजन प्रत्येक पांच वर्ष पर कराने की अपील की।

इस अवसर पर प्रबंधक के.के. मिश्र, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल पुराने विद्यार्थियों का मिलन नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य के रिश्तों, दोस्ती और स्कूल से मिली सुनहरी यादों का ऐसा उत्सव बना, जिसने साबित कर दिया कि समय कितना भी बदल जाए, स्कूल से जुड़ा अपनापन कभी पुराना नहीं होता।

<nis:link nis:type=tag nis:id=stxaviersschool nis:value=StXaviersSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=alumnimeet2026 nis:value=AlumniMeet2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=belthararoad nis:value=BeltharaRoad nis:enabled=true nis:link/>
पुरातन छात्र मिलन समारोह (Alumni Meet-2026) में सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरा रोड की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूर्व छात्र-छात्राओं का आत्मीय अभिनंदन किया। गीतों की मधुर धुन और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह में अपनत्व और उत्साह का रंग भर दिया। वर्षों बाद स्कूल लौटे पूर्व विद्यार्थियों के लिए यह पल यादगार बन गया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=alumnimeet2026 nis:value=AlumniMeet2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=stxaviersschool nis:value=StXaviersSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=belthararoad nis:value=BeltharaRoad nis:enabled=true nis:link/>
बैरिया पुलिस ने वारंट के मामले में पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

बलिया: बैरिया थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 नवंबर को शोभा छपरा स्थित उनके घर पर दबिश देकर जितेंद्र सिंह (54) और सुनीता देवी (51) को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ न्यायालय में धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला विचाराधीन है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bairiapolice nis:value=BairiaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/>
बैरिया में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

बलिया: बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया गया था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे और दरवाजे पर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस क्लब तिराहे के पास से लल्लन यादव और रंजु देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल हथियार गंगा नदी में फेंकने की जानकारी भी दी गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।   <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradeshpolice nis:value=UttarPradeshPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
सेंट जेवियर्स में कल सजेगा यादों का महाकुंभ <nis:link nis:type=tag nis:id=stxaviersschool nis:value=StXaviersSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=alumnimeet2026 nis:value=AlumniMeet2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=belthararoad nis:value=BeltharaRoad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=onceajeanalwaysajean nis:value=OnceAJeanAlwaysAJean nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schoolreunion nis:value=SchoolReunion nis:enabled=true nis:link/>
साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में नरही पुलिस को मिली सफलता, पीड़िता के खाते में लौटाए ₹51 हजार

बलिया: साइबर ठगी की शिकार गायत्री देवी को नरही पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 60 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 51 हजार रुपये संदिग्ध खाते में होल्ड कराए। न्यायालय के आदेश पर 10 नवंबर को पूरी होल्ड धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने बलिया पुलिस और नरही साइबर टीम का आभार जताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naraheepolice nis:value=NaraheePolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/>
साइबर ठगी के दो मामलों में गड़वार पुलिस की कार्रवाई, पीड़ितों को वापस मिले ₹4,773.98

बलिया: साइबर ठगी के दो मामलों में गड़वार पुलिस ने पीड़ितों को राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो शिकायतकर्ताओं की ठगी गई कुल 4,773.98 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। 10 नवंबर को एमआरएम पोर्टल के माध्यम से एक पीड़ित को 3,774 रुपये और दूसरे को 999.98 रुपये वापस मिले। रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने बलिया पुलिस और गड़वार साइबर टीम का आभार जताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=garwarpolice nis:value=GarwarPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/>
बेल्थरारोड में भीषण जाम, राहगीर हलकान <nis:link nis:type=tag nis:id=belthararoad nis:value=BeltharaRoad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficjam nis:value=TrafficJam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=liberalmedia nis:value=LiberalMedia nis:enabled=true nis:link/>
बलिया में फरार वारंटी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने घर से दबोचा

बलिया: अपराधियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गंगाप्रसाद की टीम ने हल्दी हासनगर नई बस्ती स्थित उसके घर से राम अवतार साहनी (32 वर्ष) पुत्र राजकुमार साहनी को गिरफ्तार किया। वह धारा 279, 337 और 338 भादवि से संबंधित वर्ष 2019 के मुकदमे में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haldipolice nis:value=HaldiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=warrantarrest nis:value=WarrantArrest nis:enabled=true nis:link/>
बलिया पुलिस के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में गाड़े सफलता के झंडे, SP ने किया सम्मानित

बलिया: 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन कर बलिया पुलिस के खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में महिला आरक्षी रिया उपाध्याय ने हेप्टाथलान में रजत पदक हासिल किया। वहीं शैली कुशवाहा ने दो पदक और राजनन्दनी ने कांस्य पदक जीता। आरक्षी दीपक यादव ने भी दो पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और आगामी ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=athletics2026 nis:value=Athletics2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballianews nis:value=BalliaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=proudmoment nis:value=ProudMoment nis:enabled=true nis:link/>
गोवर्धन पूजा पर सीएम योगी ने किया गोपूजन, जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

<nis:link nis:type=tag nis:id=गोरखपुर nis:value=गोरखपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सीएमयोगी nis:value=सीएमयोगी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनतादर्शन nis:value=जनतादर्शन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गोवर्धनपूजा nis:value=गोवर्धनपूजा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गोसेवा nis:value=गोसेवा nis:enabled=true nis:link/>
दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद

बलिया: बैरिया थाना पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिश्र के मठिया निवासी अनीश यादव (19) और मनीष यादव (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर वादी व उसके परिजनों को घायल करने तथा वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लोहे का पाइप और कील व तार लगा बांस का डंडा बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balliapolice nis:value=BalliaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bairiapolice nis:value=BairiaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गिरफ्तारी nis:value=गिरफ्तारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हत्या nis:value=हत्या nis:enabled=true nis:link/>
चोरी के दो मामलों का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार; दो मंगलसूत्र बरामद

बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पीली धातु के दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी सीमा उर्फ प्रियंका, राजमति उर्फ संजू, पुष्पा देवी उर्फ पूजा और पिंकी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंगली बाबा इंटर कॉलेज के पास से चारों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गड़वारपुलिस nis:value=गड़वारपुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चोरीकाखुलासा nis:value=चोरीकाखुलासा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चारमहिलाएं_गिरफ्तार nis:value=चारमहिलाएं_गिरफ्तार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिसकार्रवाई nis:value=पुलिसकार्रवाई nis:enabled=true nis:link/>
साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के 16,500 रुपये गड़वार पुलिस ने कराए वापस

बलिया: साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करना पीड़ितों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। गड़वार थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के कुल 16,500 रुपये वापस कराए। इनमें एक पीड़ित के 14,500 रुपये और दूसरे के 2,000 रुपये शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से OTP, ATM PIN, CVV और UPI PIN साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=साइबरक्राइम nis:value=साइबरक्राइम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गड़वारपुलिस nis:value=गड़वारपुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawarenes nis:value=CyberAwarenes nis:enabled=true nis:link/>
तहसील समाधान दिवस में सीआरओ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

बलिया: बेल्थरारोड तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता सीआरओ गुलशन कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम शरद चौधरी, तहसीलदार राजू कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बेल्थरारोड nis:value=बेल्थरारोड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तहसीलसमाधानदिवस nis:value=तहसीलसमाधानदिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसुनवाई nis:value=जनसुनवाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रशासन nis:value=प्रशासन nis:enabled=true nis:link/>
बेल्थरारोड के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने रंगोली के जरिए साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम को कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrimeawareness nis:value=CyberCrimeAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rangoliart nis:value=RangoliArt nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diwalicelebration nis:value=DiwaliCelebration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newcentralpublicacademy nis:value=NewCentralPublicAcademy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballia nis:value=Ballia nis:enabled=true nis:link/>
सीयर ब्लॉक में सचिवों की संख्या हुई पूरी, 94 ग्राम पंचायतों के 20 क्लस्टरों को जल्द मिलेंगे जिम्मेदार सचिव।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सीयरब्लॉक nis:value=सीयरब्लॉक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामपंचायत nis:value=ग्रामपंचायत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतीराज nis:value=पंचायतीराज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बेल्थरारोड nis:value=बेल्थरारोड nis:enabled=true nis:link/>
सेंट जेवियर्स स्कूल में 135 विद्यार्थियों ने दिखाया ताइक्वांडो का दमखम, कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में परखी गई प्रतिभा

बेल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल में ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। परीक्षा में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के करीब 135 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी मार्शल आर्ट प्रतिभा, फुर्ती और आत्मरक्षा कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रमोशन टेस्ट के दौरान विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों, शारीरिक दक्षता और आत्मरक्षा के तरीकों का प्रदर्शन किया। किसी ने अपनी तेजी और फुर्ती से प्रभावित किया तो किसी ने आत्मविश्वास के साथ कठिन तकनीकों का प्रदर्शन कर अपनी तैयारी और मेहनत का परिचय दिया।

इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के ताइक्वांडो कौशल के साथ-साथ उनके अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और आत्मरक्षा की दक्षता का मूल्यांकन करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीला मिश्र एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक उदितराज गुप्ता की उपस्थिति रही। वहीं एग्जामिनर अंकित पाठक की निगरानी में प्रमोशन टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक रूप से मजबूत, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ताइक्वांडो प्रशिक्षण बच्चों में आत्मरक्षा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें चुनौतियों का सामना करने का साहस भी प्रदान करता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ballia nis:value=Ballia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=belthararoad nis:value=BeltharaRoad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=stxaviersschool nis:value=StXaviersSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=taekwondo nis:value=Taekwondo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=beltpromotiontest nis:value=BeltPromotionTest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=selfdefense nis:value=SelfDefense nis:enabled=true nis:link/>
आपके विश्वास और पसंद का नाम – श्री ज्वेलर्स! 

खूबसूरती हो या परंपरा, हर खास मौके को बनाएं और भी यादगार। बेल्थरारोड के बाघ वाली गली स्थित श्री ज्वेलर्स में उपलब्ध सोने-चांदी के आकर्षक आभूषण, सिक्के और मनमोहक डिजाइन आपकी पसंद और भरोसे का खास संगम हैं।

त्योहार हो, शादी-विवाह हो या कोई खास अवसर, अपने और अपनों के लिए आभूषणों की खरीदारी करें श्री ज्वेलर्स से।

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

 श्री ज्वेलर्स, बाघ वाली गली, बेल्थरारोड, बलिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shreejewellers nis:value=ShreeJewellers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=belthararoad nis:value=BeltharaRoad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldandsilverjewellery nis:value=GoldAndSilverJewellery nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jewelleryshopping nis:value=JewelleryShopping nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ballia nis:value=Ballia nis:enabled=true nis:link/>
मिट्टी की खुशबू से महका सेंट जेवियर्स स्कूल, बच्चों ने खरीदे दीये और खिलौने, कुम्हारों के चेहरों पर आई मुस्कान

बलिया : बेल्थरारोड सेंट जेवियर्स स्कूल में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कारीगरी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिट्टी के बर्तनों का विशेष मेला आयोजित किया गया। मेले में मिट्टी से बने आकर्षक दीये, खिलौने, गुल्लक सहित विभिन्न पारंपरिक वस्तुओं की अनूठी दुनिया सजी नजर आई।

मेले में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मिट्टी से बने उत्पादों की खरीदारी की और पारंपरिक कुम्हारों की पुश्तैनी कला को सम्मान देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। बच्चों की रुचि और खरीदारी से कुम्हारों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जेआर मिश्र एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शीला मिश्र की पहल पर आयोजित इस विशेष मेले का उद्देश्य बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों और पारंपरिक हस्तकला से जोड़ना रहा।

इस अनूठी पहल के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि आधुनिकता के दौर में अपनी परंपराओं और स्थानीय कारीगरों को नहीं भूलना चाहिए। मिट्टी के उत्पादों को अपनाना न केवल हमारी संस्कृति का सम्मान है, बल्कि उन परिवारों की आजीविका को मजबूती देना भी है, जिनकी पीढ़ियां इस कला को संजोती आ रही हैं।

छोटी-सी खरीदारी, किसी कारीगर के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकती है। यही है स्वदेशी अपनाने की सच्ची भावना।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ballia nis:value=Ballia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=belthararoad nis:value=BeltharaRoad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saintxaviersschool nis:value=SaintXaviersSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vocalforlocal nis:value=VocalForLocal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swadeshiproducts nis:value=SwadeshiProducts nis:enabled=true nis:link/>