
स्वर्णकार संस्था पीलीबंगा की नई कार्यकारिणी घोषित: राजेश बने प्रधान, रवि सोनी को उपप्रधान की कमान, बैठक में सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, समाजबंधुओं ने किया स्वागत
#लालबहादुर_भाखर #Lalbahadurbhakhar #pilibanga #LatestNews #RajasthanNews
पीलीबंगा/हनुमानगढ़
पीलीबंगा स्थानीय स्वर्णकार संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजेश (सुपुत्र रामलाल, प्रेमपुरा वाले) को संस्था का नया प्रधान चुना गया, जबकि रवि सोनी (पण्डितांवाली) को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भुप रोडा को सचिव, संदीप सहदेवा को कोषाध्यक्ष, सुनील तोषावड़ व गोविंद राम रोडा को सह सचिव तथा नरेश तोषावड़ को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।
सामाजिक एकजुटता और जनकल्याण पर रहेगा जोर
नई कार्यकारिणी के गठन के उपरांत उपस्थित समाजबंधुओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम समाज को संगठित करने के साथ सामाजिक उत्थान और रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
नवनिर्वाचित प्रधान राजेश ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे और आपसी सौहार्द, सहयोग व जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देंगे।