नगर पालिका चुनाव को लेकर पीलीबंगा में कांग्रेस की अहम बैठक: विधायक विनोद गोठवाल की मौजूदगी में जीत की रणनीति पर हुआ मंथन, दावेदारों से लिए आवेदन
#लालबहादुर_भाखर #pilibanga #LatestNews #Lalbahadurbhakhar #RajasthanNews #कांग्रेस
पीलीबंगा/हनुमानगढ़:- पीलीबंगा में आगामी नगर निकाय (नगर पालिका) चुनावों को लेकर पीलीबंगा में कांग्रेस संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक विनोद गोठवाल, जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर, ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू, पीलीबंगा प्रभारी कालूराम गोदारा और सचिव सुखपाल सिंह सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने और संगठन को धरातल पर मजबूत करने की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन पत्र लिए गए और उनकी राय सुनी गई। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसेवा करने का संकल्प दोहराया।
संबोधन के दौरान विधायक विनोद गोठवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आमजन और शोषित वर्ग की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी जनता के हक व हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।