पीलीबंगा निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति बैठक: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान, कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प
#लालबहादुर_भाखर #Lalbahadurbhakhar #pilibanga #LatestNews #RajasthanNews #bjp
पीलीबंगा/हनुमानगढ़:- पीलीबंगा।स्थानीय अरोड़ वंश धर्मशाला में आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री एवं पीलीबंगा निकाय चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर ने की। इस दौरान नगर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना अनिवार्य है। चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए देहात मंडल के पदाधिकारियों को नगर के अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें वार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और संगठन की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरे समर्पण, ऊर्जा और निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने तथा पीलीबंगा नगर निकाय में भाजपा का परचम लहराने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।