देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
राजीव गांधी जी ने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति को बढ़ावा देने, आधुनिक तकनीक को जन-जन तक पहुंचाने, 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने तथा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में नई सोच को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया।
उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम भारत की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान देश की प्रगति के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।
राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 💐🙏