
#राठ: लाल चौक पर तिरंगा 🇮🇳 फहराने वाले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मांगा लोकतंत्र सेनानी का सम्मान
राठ। वर्ष 2011 में जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने गए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अब लोकतंत्र सेनानियों की तरह सम्मान दिए जाने की मांग उठाई है।
बृहस्पतिवार को निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रमाकांत कुटार, पूर्व जिला मंत्री अवधेश शर्मा, अनुस सक्सेना, एडवोकेट मनीष सोनी गुड्डू और अनिल सोनी ने एसडीएम चित्रा निर्वाल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे उस समय भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी 2011 को लाल चौक पर तिरंगा फहराने जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। उनके अनुसार, वहां धारा 144 लागू थी। जम्मू पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बाद में सेना के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि सेना ने उन्हें अमरनाथ श्राइन बोर्ड के प्रतीक्षालय में दो दिन तक रखा था।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद उन्हें अब तक उचित सम्मान नहीं मिला है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से लोकतंत्र सेनानियों की तरह सम्मान दिए जाने की मांग की है।
🇮🇳 तिरंगे के सम्मान के लिए उठाई गई इस मांग पर आप क्या सोचते हैं? अपनी राय जरूर बताएं।
👍 LIKE करें — आपका एक Like हमारा हौसला बढ़ाता है।
💬 COMMENT करें — अपनी राय जरूर साझा करें।
🔄 SHARE करें — खबर को आगे जरूर पहुंचाएं।
❤️ FOLLOW करें — Rath Times से जुड़े रहें, आपकी खबर हमारी जिम्मेदारी है।
Rath Times — हर खबर पर पैनी नजर।
#राठ #हमीरपुर #लालचौक #तिरंगा #राष्ट्रध्वज #भाजयुमो #लोकतंत्रसेनानी #जम्मूकश्मीर #RathTimes #Hamirpur #UPNews #BreakingNews #TrendingNews
Rath, Hamirpur | Sep 11, 2026