
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल डीडवाना की छात्राओं ने रचा इतिहास, सीबीएसई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप रही टीम
डीडवाना। श्रीगंगानगर स्थित मयूर पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 14 की अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, डीडवाना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर-अप (तृतीय स्थान) का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की टीम ने पहली बार सीबीएसई के किसी खेल इवेंट में भाग लिया और अपने पहले ही प्रयास में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की खिलाड़ी वर्षा ने शानदार खेल दिखाते हुए 3 बार तथा सेजल शर्मा ने 1 बार 'बेस्ट वैल्युएबल प्लेयर' का खिताब हासिल किया। टीम के साथ राजकुमार कोच के रूप में तथा श्रीमती सरोज टीम मैनेजर के रूप में मौजूद रहे।ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लौटने पर 21 अगस्त को विद्यालय परिसर में विजेता टीम का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संतोष द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप पूनिया एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को अपर्णा पहनाकर, मीठा मुंह कराकर और घोष वादन के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।प्रधानाचार्य प्रदीप पूनिया ने बताया कि इस सफलता के पीछे कोच मुकेश राठौड़ का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने स्कूल समय के अतिरिक्त बिना किसी मानदेय के 'पिलती स्कूल' खेल मैदान पर छात्राओं को कड़ा अभ्यास कराया।
Didwana, Nagaur | Aug 21, 2026