धनतेरस पर विशेष स्वामित्व रजिस्ट्री शिविरों में ग्रामीणों को मिला आवासीय भूखंडों का विधिक अधिकार
लोचीतारा, चारणखेड़ी एवं रूपनगर में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री पूर्ण, अन्य गांवों में भी उत्साहजनक प्रगति
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हितग्राहियों को वितरित किए गए पंजीकृत दस्तावेज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार धनतेरस के शुभ अवसर पर जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत विशेष रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके आवासीय भूखंडों का विधिक स्वामित्व अधिकार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। ग्राम लोचीतारा, चारणखेड़ी एवं रूपनगर में स्वामित्व अधिकार पत्रों की रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया। वहीं अन्य ग्रामों में भी विशेष शिविरों के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh