
गरीबनाथ मंदिर पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया हवन-पूजन | बिहार की खुशहाली की मांगी कामना
मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बुधवार को प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने बाबा गरीबनाथ का दर्शन किया और बिहारवासियों की सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति की कामना की।
मंदिर के पुजारी पंडित बैजू पाठक एवं संत अमरनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच डॉ. दिलीप जायसवाल से भगवान भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद विधिवत हवन संपन्न कराया गया।
पूजन के बाद मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि वे बाबा गरीबनाथ के दरबार में बिहारवासियों की खुशहाली और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा गरीबनाथ की कृपा और आशीर्वाद बिहारवासियों पर हमेशा बना रहे और बिहार उन्नति एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही उनकी प्रार्थना है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाबा गरीबनाथ मंदिर में मंत्री के हवन-पूजन के दौरान श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला।
#TirhutNow #Muzaffarpur #BabaGaribnath #DilipJaiswal #GaribnathMandir