रतलाम जिले में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय तथा कार्बाइड गन सहित अवैध पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध
अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री बृजेन्द्र रावत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी कर रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में कार्बाइड गन सहित अवैध संशोधित पटाखों के निर्माण, आयात, भंडारण, विक्रय प्रदर्शन, वितरण एवं उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है।
जारी आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति संस्था व्यापारी अथवा पटाखा निर्माता या विक्रेता लोहे धातु एवं पीवीसी पाइपों में विस्फोटक पदार्थ या कैल्शियम कार्बाइड भरकर अत्यधिक ध्वनि एवं धमाका उत्पन्न करने वाले अवैध संशोधित पटाखों (कार्बाइड गन) का निर्माण आयात भंडारण विक्रय प्रदर्शन वितरण अथवा उपयोग नहीं करेगा।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh