पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में महेश गुप्ता ने जनसंपर्क अधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वे पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
लखनऊ मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान महेश गुप्ता ने रेलवे की विकास योजनाओं, महत्वपूर्ण उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वाराणसी मंडल का पदभार संभालने के बाद श्री गुप्ता ने कहा कि मंडल की जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर रहेगा। रेलवे की उपलब्धियों और यात्री हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे एवं वाराणसी मंडल की सकारात्मक गतिविधियों और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Chapra, Saran | Sep 11, 2026