
*दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर कटिहार–सबौर–कटिहार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन*
*यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन संख्या 05782/05781 के परिचालन का निर्णय*
भागलपुर। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व, 2026 के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा कटिहार–सबौर–कटिहार के बीच विशेष ट्रेन के परिचालन की अधिसूचना जारी की गई है। पूर्व रेलवे द्वारा दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार ट्रेन संख्या 05782/05781 का परिचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।
*ट्रेन संख्या 05782*(कटिहार–सबौर विशेष) का परिचालन 08 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक निर्धारित सोमवार, गुरुवार एवं रविवार को कुल 24 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन कटिहार से संध्या 04:50 बजे प्रस्थान कर रात्रि 10:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी तथा रात्रि 11:00 बजे सबौर पहुंचेगी।
*ट्रेन संख्या 05781* (सबौर–कटिहार विशेष) का परिचालन 09 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2026 तक निर्धारित सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को कुल 24 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन सबौर से प्रातः 04:50 बजे प्रस्थान कर प्रातः 05:05 बजे भागलपुर पहुंचेगी तथा पूर्वाह्न 10:55 बजे कटिहार पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन का ठहराव करहगोला रोड, कुरसेला, नवगछिया, थाना बिहपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर जंक्शन, मुंगेर, सुल्तानगंज एवं भागलपुर सहित निर्धारित स्टेशनों पर होगा।
*भागलपुर एवं आसपास के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण समय-सारणी इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ भेजी जा रही है।*
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन का परिचालन मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में किया जाएगा तथा किराया रेलवे के प्रचलित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित होगा।
जिला प्रशासन द्वारा आम यात्रियों से अपील की जाती है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के परिचालन की निर्धारित तिथि, समय-सारणी एवं आरक्षण संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर।