फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
जहानाबाद। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जहानाबाद पुलिस ने फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, टेहटा थाना कांड संख्या-797/25 में धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई।
फरार अभियुक्तों में शक्ति भवन उर्फ शशि भवन, पिता-लालबाबू यादव, निवासी-परकिर्की, सरैया, थाना-टेहटा, जिला-जहानाबाद तथा एक महिला अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस द्वारा नियमानुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्तों पर कानूनी शिकंजा कसा गया।
पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।