जबलपुर/मंडला — कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित "वोट बचाओ-देश बचाओ" महारैली को सफल बनाने के उद्देश्य से मंडला जिला और निवास के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
इस दल में निवास विधायक श्री चैन सिंह वरकड़े जी, अल्पसंख्यक विभाग जिला मंडला प्रभारी नईम खान जी, निवास ब्लॉक अध्यक्ष संजय जायसवाल जी, युवा नेता विवेक साहू, अभिलाष चौकसे, चाँद खान सहित कांग्रेस के अनेक सदस्य शामिल हैं।
रवानगी के अवसर पर निवास कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह महारैली देश की वर्तमान स्थिति और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से महारैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
#VoteBachaoDeshBachao
#CongressMahaRally
#JabalpurCongress
#MandlaCongress
#NiwasVidhanSabha
#ChainSinghVarkade
#SanjayJaiswal
#NaeemKhan
#SaveDemocracy
#MPCongress
Niwas, Mandla | Oct 31, 2026