फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी
निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के मान से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आज 12 नवंबर को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 219-रतलाम ग्रामीण (अ.ज.जा.), 220-रतलाम सिटी, 221-सैलाना (अ.ज.जा.), 222-जावरा एवं 223-आलोट (अ.जा.) के प्रत्येक मतदान केंद्र पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। प्रारूप प्रकाशन के साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक नवीन मतदाता नाम जोड़ने तथा संशोधन एवं निरसन के दावे-आपत्तियों के फार्म प्राप्त किए जाएंगे।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh