रांची। कांके क्षेत्र के पतगाई निवासी मंगरा उरांव से बैंक अधिकारी बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी संतोष कुमार मलिक पर यूपीआई और फोन-पे के जरिए मंगरा से कुल 9,20,002 रुपये ठगने का आरोप है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर अधिक मुनाफे का भरोसा दिया और आधार, पैन, बैंक पासबुक व मोबाइल लेकर फोन-पे सेट कर दिया। इसके बाद निवेश के नाम पर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करता रहा। ठगी का एहसास होने पर मंगरा ने साइबर अपराध थाना में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।