पीरटांड: मधुबन महोत्सव में सीएम के आगमन से पहले डीसी-एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया, सुरक्षा के निर्देश दिए
गिरिडीह के मधुबन में आयोजित मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा महोत्सव में हेमंत सोरेन के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को 3 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार मधुबन पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।