राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगामी कार्यक्रम को लेकर सोमवार को 4 बजे पीरटांड़ में अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारी और कार्य विभाजन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रचारक निरंजन जी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं अनुशासन पर बल दिया।