पार्श्वनाथ सहोदया विद्यालय की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में गुरुवार को 10 बजे से सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एल एन पी पब्लिक स्कूल, बेंगाबाद, किरण पब्लिक स्कूल, गिरिडीह तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।