धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत सर्रा गांव से चार हाथियों का एक झुंड, जिसमें एक हाथी का बच्चा भी शामिल है,वह शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंगिया गांव में दाखिल हो गया। वर्तमान में यह झुंड बिशुनपुर के धावाटांड़ टोला के जंगल में मौजूद है।वन क्षेत्र पदाधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सूचना जारी की है।