
सुजानपुर, कदौरा में सजेगा भक्ति का दरबार, 16 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
16 से 22 नवंबर तक होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, वृंदावन के कथा व्यास श्री रामभरोसे शास्त्री सुनाएंगे भागवत कथा
क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर सुनील गुप्ता (पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश गुप्ता) द्वारा शुजालपुर, कदौरा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन कराया जा रहा है। 16 नवंबर से 22 नवंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्म की रसधारा बहेगी। सोमवार, 16 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर कदौरा क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री रामभरोसे शास्त्री जी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और मनुष्य जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्ति की ओर अग्रसर होता है।
आयोजक सुनील गुप्ता ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और धर्मलाभ अर्जित करें।
Orai, Jalaun | Nov 15, 2026