बरौनी (बीहट): नगर परिषद बीहट के वार्ड नंबर 5 में काली पूजा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया है, जहाँ आकर्षक सजावट और झूले की विशेष व्यवस्था की गई है।
मुकेश कुमार बीहट
नगर परिषद बिहट वार्ड नंबर 5 इस अवसर पर बनारस की तर्ज पर माँ गंगा आरती की शैली में अलौकिक माता काली महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आरती और स्वागत समारोह के मुख्य बिंदु
प्रमुख अतिथिः कार्यक्रम में तिघरा विधायक रजनीश कुमार और नगर परिषद बीहट की अध्यक्ष बबीता देवी मुख्य रूप से शामिल हुईं।
सम्मानः काली पूजा समिति के अध्यक्ष हरिनंदन सिंह (हरि जी), सचिव चंदन कुमार, माँ काली के पुजारी अरुण कुमार, तथा शिक्षकों द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गयाप्रशासनिक सहयोगः नगर परिषद अध्यक्ष बबीता देवी ने बताया कि इस मेले के सफल आयोजन और शांति व्यवस्था बनाए रखने में बरौनी थाना तथा जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है