
पैसे लेकर फरार होने के मामले में हरियाणा का वांछित आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आपराधिक विश्वासघात के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पैसे लेकर फरार होने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 812/2026, धारा 316(5) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र राजपाल, निवासी जोजूकला, थाना जोजूकला, जनपद चरखी दादरी, हरियाणा को शुक्रवार 4 सितंबर को रसूलाबाद मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार वादी निलेश शाही, निवासी शिवालानगर कॉलोनी, मोहद्दीनपुर कैंट, गोरखपुर ने 2 सितंबर को कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उनके पैसे लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ध्रुवनारायण यादव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह एवं कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।#skn #संतकबीरनगर #trandingreels #खलीलाबाद #NewsUpdate Pro Cell Santkabirnagar @highlight