
जिला जेल टीकमगढ़ एवं वन स्टॉप सेंटर टीकमगढ़ में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर
---
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज जिला जेल टीकमगढ़ का निरीक्षण के साथ-साथ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्री वरूण पुनासे एवं श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी, टीकमगढ़ द्वारा कार्यकम में उपस्थित बंदीगण, को उनके अधिकारों की जानकारी दी साथ ही प्लीवारगेनिंग योजना के संबंध में जानकारी दी गयी एवं बंदीगण से उनके पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध है अथवा नहीं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जेल उपाधीक्षक श्री ए.के. शुक्ला सहित जेल स्टॉफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात वन स्टॉप, सेंटर टीकमगढ़ में भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री वरूण पुनासे जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ द्वारा उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा अधिनियम, आशा योजना, बाल विवाह, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, वन स्टॉप सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती शिखा शर्मा, परामर्शदाता श्रीमती फिरदौस अंजुम, सहित महिलाएं उपस्थित रहीं।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh