
बागपत में होमगार्ड पर महिला-बेटी से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बागपत जिले के थाना बालेनी क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक होमगार्ड कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने होमगार्ड कल्लू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, वह अपनी बेटी के साथ जमीन के लेन-देन के रुपये मांगने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान होमगार्ड कल्लू ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में महिलाएं खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग भी घटना को देखते दिखाई दे रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिस पर लोग पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामला थाना बालेनी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#Baghpat #BaleNi #BaghpatNews #ViralVideo #HomeGuard #Police #UttarPradeshNews
Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026