#baghpatpolice
दिनांक 24-06-2026 को थाना कोतवाली बागपत पर अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा आपसी समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। साथ ही व्यापारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा लेनदेन से सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया।
#UPPolice
Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 24, 2026