
20 साल का बिट्टू तबाही नदी को साफ करने में अपनी जान झोंक दिया 💪💪
सोशल मीडिया के इस दौर में जहां फूहड़ नाच-गाने, दिखावे और फिजूल के प्रैंक्स पर आसानी से व्यूज मिल जाते हैं, वहीं जब कोई 20 साल का नौजवान गंदे पानी में उतरकर नदी साफ करने में अपनी जान झोंक दे और देश की जनता उसे सिर-माथे पर बिठा ले—तो यकीन मानिए, समाज में अच्छाई आज भी जिंदा है।
मध्य प्रदेश के ब्यावरा के रहने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें लोग 'बिट्टू तबाही' के नाम से जानते हैं, ने सोशल मीडिया पर 15 लाख (1.5 Million) फॉलोअर्स का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।
कुछ ही दिनों पहले तक उनके पेज पर करीब 2 लाख लोग जुड़े थे, लेकिन जैसे ही उनकी महीनों की निस्वार्थ मेहनत का सच सामने आया, लोगों का ऐसा प्यार बरसा कि यह संख्या सीधे 15 लाख के पार पहुँच गई।
बिट्टू ने अजनार नदी की उस सड़ांध और टनों प्लास्टिक कचरे के बीच अकेले उतरकर काम किया, जहां से लोग मुँह फेरकर निकल जाते थे।
न कोई बड़ा बजट, न कोई सरकारी मदद—बस हाथों में दस्ताने पहने और दम तोड़ती नदी को फिर से बहाने की ज़िद ठान ली।
जनता ने साबित कर दिया कि वे आज भी दिखावे से ऊपर उठकर पसीना बहाने वाले सच्चे कर्मयोगियों की पहचान करना जानती है। ज़मीन से उठकर करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इस सच्चे पर्यावरण योद्धा को पूरे देश का दिल से सलाम! 👏👏
#BittuTabahi #viralboys #riverlife #viralpost #MP