
दैनिक भास्कर सागर में 21 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित खबर में भ्रामक एवं अपूर्ण तथ्यों को बताया गया हैं इसका खंडन किया जाता हैं
--
दैनिक भास्कर सागर में प्रकाशित खबर में बताया गया है कि मोबाइल फोन के अभाव में कृषकों द्वारा खाद का उठाव नहीं किया जा रहा है। जिला विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले की आवश्यकता को ध्यान में रखकर पर्याप्त उर्वरक पर्याप्त मात्रा में भंडारण किया गया है। उक्त भंडारण जिले की आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कृषकों को सुगमता से खाद उपलब्ध करवाने के लिए नियमित रूप से किया जा रहा है।
ई विकास पोर्टल पर पर्याप्त मात्रा में कृषकों की बुकिंग हेतु खाद उपलब्ध है ,किसान बंधु आवश्यकता अनुसार खाद के टोकन बुक कर खाद का उठाव कर सकते हैं। पूर्व में भी कई बार सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में कृषकों से सुगमता से अग्रिम खाद उठाव के संबंध में अपील की गई थी। किसान बंधु प्रतिदिन सुबह 8:00 से शाम को 8:00 तक टोकन बुक करके खाद प्राप्त कर सकते हैं। आज दिनांक 22.10.2026 तक 73204 टोकन बनाए गए हैं एवं 18659.87 मे.टन उर्वरक कृषक वंधुओं द्वारा सुगमता से प्राप्त किया गया।
उक्त खबर में ई विकास पोर्टल के संबंध में भ्रामक तथ्यों का प्रकाशन किया गया है। शासन द्वारा ई विकास पोर्टल कृषकों की आवश्यकता एवं सुगमता को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिससे किसान बंधु अपने घर बैठे टोकन बुक कर सकते है या नजदीकी सीएससी केंद्र के माध्यम से अपना टोकन बुक करवा सकते हैं। उक्त सुविधा अब व्हाट्सएप के माध्यम से भी उपलब्ध करवा दी गई है।
ई विकास पोर्टल पर वन अधिकार पट्टा, राजस्व पट्टा ,सिकमी या वटाईदार किसान जिनकी फार्मर आर्डडी नहीं हैं, धार्मिक ट्रस्ट,एग्रीकल्चर फॉर्म ,केवीके ,यूनिवर्सिंटी, मृत किसान ,अक्षम या अति वृद्ध किसान, प्लांटेशन , विशेष प्रयोजन, डैम केचमेंट किसान हेतु उर्वरक के उठाव की सुविधा उपलब्ध करवाई गर्ई है।
ई विकास पोर्टल पर उर्वरक गणना हेतु कैलकुलेटर उपलब्ध करवाया गया हैं जिससे कृषक बंधु आईसीएआर द्वारा अनुशंसित मात्रा में उर्वरक के संतुलित उपयोग से अपनी कृषि लागत कम कर सकते हैं।
कृषक बंधुओं द्वारा टोकन या अन्य समस्या के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 7880223344 पर कार्य दिवसों में संपर्क कर समस्या का निराकरण प्राप्त किया जा सकता है।
यदि इसके पश्चात भी कोई कृषक बिना टोकन के खाद प्राप्त करना चाहता है उनके लिए विपणन संघ के भंडारण केंद्रों में नैनो युरिया नैनो, डीएपी एवं जैविक उर्वरक उपलब्ध है, कृषक बंधु अपनी आवश्यकता अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। किसान हितैषी ई-विकास प्रणाली का समाचार प्रकाशको से प्रचार-प्रसार हेतु सहयोग अपेक्षित हैं।
#FactCheck
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh