🚨 समस्तीपुर के विभूतिपुर में मुर्गा दुकानदार की ग"ला रेतकर ह"त्या
विभूतिपुर टेकूना चौक साखमोहन के समीप की घटना, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर ह"त्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना टेकूना चौक साखमोहन के समीप की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान गांव के ही शंकर दास के 40 वर्षीय पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अशोक दास दिव्यांग थे और टेकूना चौक पर शाम के समय मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके अलावा वह दिन में टोटो चलाने का काम भी करते थे।
घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
Samastipur, Samastipur | Sep 28, 2026