पंचायत सहायक अंकिता यादव ने रचा इतिहास! घर से तैयारी कर UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की पास
बस्ती। दुबौलिया विकास क्षेत्र के अवधूप नगर गांव निवासी तुलसीराम यादव की बेटी अंकिता यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है।
अंकिता यादव भरुकहवा गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थीं। नौकरी के साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। बिना किसी कोचिंग के घर से पढ़ाई करते हुए उन्होंने मेहनत और लगन के बल पर जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सफलता हासिल की।
उन्होंने जय प्रभा इंटर कॉलेज भिउरा से हाईस्कूल और अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज गोविन्दपारा से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। अंकिता की सफलता को परिजन उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम बता रहे हैं। उनकी उपलब्धि से गांव की अन्य बेटियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिली है। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Basti, Basti | Sep 10, 2026