
दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾 रात के अंधेरे में यमुना का सीना चीर रहे कथित खनन माफिया, थाना प्रभारी विनोद कुमार की कार्रवाई से हड़कंप!
👉🏾 मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दर्जन से अधिक वाहन और मिट्टी खनन में लगी जेसीबी पकड़ी गई!
मिर्जापुर/सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में यमुना नदी के आसपास चल रहे कथित अवैध खनन के खिलाफ थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर यमुना नदी क्षेत्र से अवैध रूप से खनन सामग्री निकालने में जुटे हुए थे। इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं निगरानी अभियान शुरू किया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान खनन सामग्री से भरे एक दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
रात के समय अचानक पुलिस की सक्रियता बढ़ने से खनन कार्य में लगे लोगों और कारोबारियों में खलबली मच गई। क्षेत्र में लंबे समय से यमुना नदी के आसपास रात के अंधेरे में खनन किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं।
थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में रातभर वाहनों की चेकिंग और निगरानी जारी रखी। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला, अवैध खनन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कथित खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।