जिला प्रशासन औरंगाबाद ने बिहार बंद के दौरान हुई पथराव और कथित तोड़ फोड़ की घटना के आरोपियों का फोटो जारी किया है। जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि
25 जुलाई शनिवार को औरंगाबाद जिले के रमेश चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा पुलिस बल पर हमला किया गया। पुलिस गाड़ियों एवं लोक सम्पति को क्षतिग्रस्त किया गया। आमजनों एवं मीडिया कर्मियों पर भी लाठी, डंडे, ईंट-पत्थर से हमला किया गया।
सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए उनकी तस्वीर फोटो प्रकाशित की जा रही है। इन उपद्रवी तत्वों की पहचान करने में औरंगाबाद पुलिस का सहयोग करें। फोटो के क्रम संख्या के अनुसार व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए इसकी सूचना 9031826306,9031826335, 9031673592 पर औरंगाबाद पुलिस को उपलब्ध करायें, ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #samratchaudhary #औरंगाबाद
#Bihar #Police #HomeDepartment, #GovtofBiharInformation #PublicRelationsDepartment, #GovernmentofBihar