Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

खेत में जेसीबी की खुदाई से बने गड्ढे में डूबने से नानी और मासूम नाती की मौत, गांव में पसरा मातम The silence media news गोह (औरंगाबाद)। गोह थाना क्षेत्र के बहुरिया बर्मा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में नानी और उसके तीन वर्षीय नाती की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान गांव निवासी विजय पासवान की 48 वर्षीय पत्नी बेनी देवी तथा उनके तीन वर्षीय नाती शिवांशु कुमार के रूप में हुई है। शिवांशु अरवल जिले के महेंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा गांव निवासी सोनू कुमार का पुत्र था और इन दिनों अपनी नानी के घर आया हुआ था। बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब चार बजे बेनी देवी अपने नाती के साथ खेत में कृषि कार्य का जायजा लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में बने एक गहरे गड्ढे के पास उनका पैर फिसल गया, जिससे दोनों उसमें गिर पड़े। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर गोह थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने जताई लापरवाही की आशंका हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खेत में जेसीबी से खोदा गया गहरा गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था। उनका कहना है कि यदि गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा घेराबंदी या चेतावनी की व्यवस्था की गई होती, तो इस दर्दनाक घटना को टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने संबंधित जमीन मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है और हर ओर इस हृदयविदारक घटना की चर्चा हो रही है। #thesilencemedianews #गोह #goh #औरंगाबाद #aurangabad #Mehandiya #अरवल

Obra, Aurangabad | Jul 27, 2026