Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

जिला प्रशासन की सक्रियता से स्थिति सामान्य, विधि-व्यवस्था कायम The silence media news सफाई- #यह जिला प्रशासन की विज्ञप्ति है। और उन्ही का बयान भी है।# रमेश चौक के समीप कुछ लोग द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। उक्त प्रदर्शन के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पर किसी प्रकार की आपत्ति व्यक्त नहीं की गई तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा अचानक पथराव किए जाने का प्रयास किया गया, जिससे विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उपद्रवी तत्वों को घटनास्थल से हटाया तथा स्थिति को पूर्णतः नियंत्रण में कर लिया। इस संबंध में कुछ व्यक्तियों को डिटेन किया गया तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, किंतु इसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं आवश्यक अनुमति का पालन करना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति या समूह नियमों की अवहेलना करते हुए विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने विशेष रूप से छात्रों से अपील की है कि यदि वे अपनी किसी मांग अथवा समस्या को प्रशासन के समक्ष रखना चाहते हैं, तो वे विधिवत *ज्ञापन* प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला प्रशासन उनकी बात सुनने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर है। उक्त स्थल का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद उपेंद्रनाथ वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। #thesilencemedianews #aurangabad #JantarMantar #औरंगाबाद #abhilashasharmaias #बिहारसरकार #samratchoudhary

Obra, Aurangabad | Jul 25, 2026