Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह सहित स्वतंत्रता दिवस से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गांधी मैदान की साफ-सफाई एवं समतलीकरण का दायित्व कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, औरंगाबाद तथा कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, औरंगाबाद को सौंपा गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को समाहरणालय मुख्य द्वार से गांधी मैदान तक सड़क के दोनों ओर मोरम एवं चुना डलवाने, गांधी मैदान स्थित मंच की रंगाई एवं मरम्मत कराने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को सदर प्रखंड कार्यालय से अदरी नदी पुल तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में बताया गया कि गांधी मैदान में आयोजित होने वाली परेड में बिहार पुलिस, बीएमपी/एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियाँ भाग लेंगी। परेड का पूर्वाभ्यास 08 अगस्त, 2026 से गांधी मैदान में प्रारंभ किया जाएगा। अपर समाहर्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, अतिथियों के प्रवेश एवं निकास, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर समाहर्ता, औरंगाबाद को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सभी कार्यक्रमों का वरीय प्रभारी नामित किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, औरंगाबाद को समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था के संपूर्ण संधारण एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) उपेंद्र पंडित, अपर समाहर्ता (विशेष शाखा) मोहम्मद सादुल हसन खां, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर गौरव सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, बेबी प्रिया, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #औरंगाबाद #daudnagar #gandhimaidanaurangabad #15अगस्त

Obra, Aurangabad | Jul 27, 2026