
औरंगाबाद में जंतर मंतर दिल्ली के आंदोलन के समर्थन में बवाल, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले , भारी पथराव
The silence media news
औरंगाबाद- दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे आंदोलन के समर्थन में और पटना में बिहार पुलिस द्वारा छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में छात्रों द्वारा बिहार बंद का आयोजन किया गया था। जिसका असर औरंगाबाद में भी असर देखने को मिला। बंद के दौरान छात्र विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला मुख्यालय के रमेश चौक को जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस से झड़प के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
नीट परीक्षा में धांधली के विरोध में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा मांगने को लेकर जंतर मंतर पर बैठे छात्रों के समर्थन में पटना में हुए आंदोलन पर पुलिसिया कार्रवाई और दमन के विरोध में छात्रों ने शनिवार को बिहार बंद का आयोजन किया। इस बंद का असर औरंगाबाद जिले में भी देखने को मिला । जहां दाउदनगर और औरंगाबाद जिले में छात्रों ने पूरे शहर को जाम कर दिया। छात्रों को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। भीषण गर्मी के बावजूद छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं थे और कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी में दिखे। पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती रही। जब छात्र नहीं रूके तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से बौखलाए छात्रों ने पुलिस पर पत्थर बाजी शुरू कर दी।
छात्रों की तरफ से पत्थरबाजी के बाद पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए।
छात्र द्वारा चलाए गए पत्थर से कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं वहीं एक पत्रकार का सर फट गया है। पुलिसकर्मियों द्वारा लाठी चार्ज से छात्रों को भी चोटें आई है। फिलहाल पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया है। अभी कितने प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हुए हैं इसका आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है।
पथराव की चपेट में आकर जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद पूरे रमेश चौक और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया है। रमेश चौक से कलेक्ट्रेट तक भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पूरे शहर में तैनात कर दी गई है।
#thesilencemedianews #daudnagar #aurangabad #औरंगाबाद #बिहारसरकार #JantarMantar #abhilashasharmaias #samratchoudhary