ओबरा के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय जनता दल के नेता ऋषि कुमार ने औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा छात्र आंदोलन के दौरान आंदोलन में भाग लेने वाले छात्रों को अपराधी की तरह प्रस्तुत करने, उनके फोटो जारी कर सार्वजनिक रूप से वांछित बताने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा किया भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने को किसी को छूट नहीं है। चाहे वह जिस पद पर हो। छात्रों को अपराधी की तरह पेश करना बंद करें, जिला प्रशासन उनके भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे।
The silence media news #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #औरंगाबाद #गोह #daudnagar #ओबरा #rishikumar