दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के ज्यादातर राज्यों में अब मानसून की बारिश बेहद कम हो गई है। इस बीच सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने इस दौरान आज यानी 1 अक्टूबर को 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच मौसम विभाग ने ओले गिरने की चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग ने जिन 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें आज यानी 1 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यहां 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
#WeatherAlert #WeatherUpdate #IMDAlert #HeavyRainfall #RainAlert