इजरायल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूएई से उनके देश आ रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से इमरजेंसी सिग्नल मिला। यह सिग्नल उसी तरह का था, जो प्लेन हाईजैक होने की स्थिति में दिया जाता था। इस फ्लाइट में करीब 180 इजरायली सवार थे। ऐसे में देश की सरकार, सेना से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक अलर्ट मोड़ में आ गईं और चर्चा शुरू हुई कि संकट से कैसे निपटा जाए। बहुत तेजी से हालात पर चर्चा करते हुए देश के नेतृत्व ने कम से कम तीन तरीकों पर बढ़ने का फैसला लिया। हालांकि इनमें से किसी की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि विमान सुरक्षित तरीके से सऊदी में उतर गया।
हिब्रू मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने सिग्नल मिलने के बाद कई तरह की स्थितियों के लिए तैयारी की। इसमें 9/11 जैसी किसी स्थिति से बचने के लिए प्लेन को मार गिराने तक पर चर्चा कर ली थी। इजरायली एयरफोर्स ने फाइटर जेट को तैनात करने और एक खास यूनिट (एलीट यूनिट) को भेजने पर भी विचार किया। इजरायल ने इन तीन तरीकों पर खासतौर से विचार किया।
#Israel #Flydubai #FZ1073 #Dubai #IsraelNews