#Balrampur ! डीएम ने उपनिबंधक कार्यालय सदर में बड़े मूल्य के विलेखों की खुद की जांच, करापवंचन रोकने के सख्त निर्देश...
#बलरामपुर। शासकीय राजस्व की सुरक्षा और स्टाम्प चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय सदर में पंजीकृत बड़े मूल्य के विलेखों (बैनामों) का औचक निरीक्षण और गहन परीक्षण किया।
जांच के दौरान जिलाधिकारी ने करोड़ों और लाखों रुपये की मालियत वाले विभिन्न आवासीय विलेखों व भूखंडों से जुड़े अभिलेख खंगाले। इनमें प्रमुख रूप से ₹3.06 करोड़ से अधिक मालियत वाले विलेख संख्या–6651/2026, ₹90.66 लाख मालियत वाले विलेख संख्या–7352/2026, ₹93.77 लाख के आवासीय प्लॉट विलेख संख्या–6884/2026 तथा नगरीय क्षेत्र के ₹85.94 लाख मालियत वाले विलेख संख्या–7422/2026 की बारीकी से जांच की गई। डीएम ने संपत्ति की वास्तविक प्रकृति, घोषित मालियत और मूल्यांकन से संबंधित तथ्यों का मिलान किया।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पंजीकरण और स्टाम्प शुल्क शासन की आय का मुख्य स्रोत है। इसमें किसी भी स्तर पर करापवंचन या राजस्व की क्षति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि बड़े मूल्य के विलेखों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और पूरी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। यदि जांच में कोई भी अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त स्टाम्प सहित उपनिबंधक कार्यालय के तमाम संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#dmbalrampur