उज्जैन की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद से एक बेहद तकलीफदेह खबर सामने आई है। मस्जिद की मीनार हटाने की कार्रवाई के दौरान अचानक मशीन का बेल्ट टूट गया, जिससे मीनार का भारी हिस्सा सीधे मस्जिद के अंदर जा गिरा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मस्जिद की दो मंजिल की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी और गहरे गम का माहौल है, वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
इस दर्दनाक घड़ी में अवाम से पुरजोर अपील की गई है कि वे सब्र, सुकून और अमन बनाए रखें। बिना तस्दीक किए कोई भी खबर या अफवाह शेयर न करें। कुछ नफरती तत्व चाहते हैं कि लोग गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाएं जिससे कौम का ही नुकसान हो। इसलिए किसी भी उकसावे में आए बिना जज्बात के साथ-साथ हिकमत और समझदारी से काम लें।