
#बलरामपुर पुलिस का एक्शन: फेसबुक पर सस्ते वाहन के नाम पर ठगे गए ₹3,548 वापस कराए
आवेदक ने साइबर पुलिस टीम और एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह का जताया आभार
#बलरामपुर। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना हर्रैया पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के ₹3,548.20 सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस करा दिए हैं।
यह था पूरा मामला
ग्राम उदईपुर (थाना हर्रैया) निवासी सुभाष चन्द्र तिवारी के साथ 08 मार्च 2026 को फेसबुक पर बेहद कम दाम में 'अर्चेंट गाड़ी बेचने' का लुभावना झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की गई थी। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (शिकायत सं. 33103260053746) पर मामला दर्ज कराया।
तत्परता से रुकी ठगी की रकम
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जालसाज के खाते में उक्त धनराशि तुरंत होल्ड करा दी। इसके बाद एमआरएम (MRM) पोर्टल के जरिए विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर ₹3,548.20 पीड़ित के मूल खाते में सुरक्षित वापस करा दिए गए।
कार्रवाई करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उ.नि. जय हिंद यादव, कां. रजनीश कुमार, कां. राजेश चौरसिया एवं म.कां. मोहिता कुमारी।
#balrampur #BalrampurPolice