#बलरामपुर एसपी की सख्त जनसुनवाई: जनसमस्याओं पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के कड़े निर्देश...
#बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर बेहद गंभीरता से सुना। एसपी ने फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड और महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसपी ने प्रत्येक मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों (COs) और थाना प्रभारियों से गूगल मीट के जरिए सीधे संवाद किया और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:
समयबद्ध और विधिक कार्रवाई: सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि शिकायतों की जांच कर तय समयसीमा के भीतर प्रभावी व कानूनी कार्रवाई की जाए। काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#balrampurpolice #spbalrampur