देवास के औद्योगिक थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बालगढ़ स्थित अंबे नगर कॉलोनी में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से छह युवकों, एक युवती और पूरे नेटवर्क का संचालन करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने ग्राहक बनाकर जाल बिछाया। मोबाइल पर सौदा तय होते ही पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचा और पूर्व निर्धारित संकेत मिलते ही टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान संचालिका का मोबाइल भी जब्त किया गया, जिससे ग्राहकों से संपर्क किया जाता था। पुलिस अब मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Dewas Nagar, Dewas | Jul 31, 2026