नवमी के दिन दो सड़क दुर्घटना में चार घायल
दशहरा के नवमी के दिन सड़क दुर्दघटना की दो घटना घटी है। इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं। पहली घटना नदी थाना क्षेत्र में गढ़ोचक पुल के पास घटी। इस घटना में जीपीओ में कार्यरत राजेश कुमार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। घायल राजेश को फतुहा अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टर ने फर्स्ट एड करने के बाद उसे NMCH रेफर कर दिया। राजेश को NMCH से भी छुट्टी मिल गई और अब वे अपने घर पर हैं।
दूसरी घटना भी नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर में घटी है। इस घटना में दो बाइक की आपस में टक्कर हुई है। दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इन तीनों घायल को फतुहा अस्पताल में फर्स्ट एड के बाद NMCH रेफर कर दिया गया। घायलों में एक बाइक सवार सन्नी कुमार और विक्की कुमार, जबकि दूसरे बाइक पर सवार रमेश कुमार का नाम शामिल है। सन्नी के दाहिने आंख में गंभीर चोट लगी है, जबकि विक्की को भी आंख और सिर में चोट लगी है। वहीं दूसरा बाइक सवार रमेश को गंभीर चोट नहीं लगी है। लेकिन डॉक्टर ने बाइक सवार तीनों घायल को फर्स्ट एड के बाद NMCH रेफर कर दिया है। सन्नी और विक्की की बाइक अनियंत्रित होकर रमेश की बाइक से जा टकराया था।
फिरोज़
News Tube 24x7
Fatwah, Patna | Oct 20, 2026