🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बहरोड़
सरकारी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर!
बहरोड़। सरकारी अस्पताल बहरोड़ के बाहर से देर रात बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 28 सितंबर की रात करीब 12:02 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बाइक चोर पहले अस्पताल परिसर के अंदर खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बाहर लेकर आया और उसका लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन लॉक नहीं टूटने पर वह बाइक छोड़कर आगे बढ़ गया।
इसके बाद चोर ने अस्पताल के बाहर खड़ी कपिल खंडेलवाल की होंडा लीवो बाइक को निशाना बनाया। कपिल खंडेलवाल अपनी मां को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। इसी दौरान चोर उनकी बाइक चोरी कर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्ध चोर की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। बाइक चोरी की घटना से अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
Behror, Alwar | Sep 30, 2026