खबर तारुन थाना क्षेत्र की है । जहां आगामी होली पर्व वा रमजान माह को सकुशल संपन्न कराने के लिए तारुन पुलिस ने मंगलवार की शाम प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन देवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में थाने के उपनिरिक्षक मुन्नी लाल चौधरी सहित पुलिस फोर्स ने बराव गांव में अचानक छापेमारी किया, कच्ची शराब बनाने के लिए रखी लगभग 25 कुंतल लहन को फोर्स ने नष्ट किया है ।